">http://
अन्य दो आरोपियों की तलाश
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत गाड़ी लेकर फतेहपुर भाग गए थे, जहां से पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से उन्हें धर दबोचा। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल अन्य दो आरोपी पिंटू और दीपक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
भाजपा नेता के कनेक्शन से गरमाई सियासत
इस पूरे हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब यह पता चला कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप स्थानीय भाजपा नेता रमेश यादव के यहां काम करता है। कुछ समय पहले ही इसी भाजपा नेता के यहां लूट की एक घटना भी हो चुकी है, जिसके चलते इस मामले के तार पुरानी घटनाओं और रंजिश से भी जोड़े जा रहे हैं। पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी और इसमें अन्य किसकी संलिप्तता है।