पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बीनू को पत्नी मानता था इसलिए शादी नहीं की
पूछताछ के दौरान अनुज ने बताया कि वह बीनू को अपनी पत्नी मानता था। इसलिए शादी नहीं की। यही नहीं, हर सोमवार उसे गंगा नहलाने ले जाता था। जितना उसके पति ने उसका ख्याल नहीं रखा, उससे कहीं गुना ज्यादा वह उसे मानता था। कहा कि मैं उसे मारना नहीं चाहता था, मगर गुस्से में मैंने क्या कर दिया, इसे मैं खुद समझ नहीं पाया। अनुज ने पुलिस से कहा कि मुझे बीनू को मुखाग्नि देने दीजिए। मैं उससे अटूट प्रेम करता था।
आरोपी प्रेमी अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय के कपड़े और हाथ में बीनू का खून इसलिए मिला था क्योंकि उसने बीनू के शव को छू लिया था। आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजा जाएगा। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी पश्चिम