युवकों ने छलांग लगाकर बाहर निकाला
मवेशी से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पति-पत्नी पुल के नीचे भरे बाढ़ के पानी में जा गिरे। पति शुभम किसी तरह से निकल आया, लेकिन पत्नी गहरे पानी में डूब गई। शोरगुल सुनकर कुछ तैराक युवकों ने छलांग लगा सुनीता को बाहर निकाला। सुनीता को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पांच माह का गर्भस्थ शिशु मृत पाया गया
घटनास्थल गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र होने के कारण पहुंची पुलिस ने शव का दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में महिला के पेट में पांच माह का गर्भस्थ शिशु मृत पाया गया। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना स्थल यहां का था। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के मेमो के अनुसार कराया गया। महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर यहां नहीं दी गई है।
ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वहीं, कोतवाली सफीपुर के सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि महिला के पिता रामबाबू ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद समेत अन्य कई के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।