कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव में जमीन के विवाद में गांव स्थित एक आश्रम के साधु ने पांच साथियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने की बात कही है।
अपौना गांव निवासी बड़े सिंह (68) की गांव में दस बीघा जमीन है। इसी जमीन पर खेती करने के साथ उन्होंने मकान बनवा रखा था। इसी जमीन को गांव स्थित आश्रम के साधु धर्मेंद्र अपनी बताते थे। इन दिनों बड़े ने खेत में बाजरा की फसल बोई थी।
जमीन के विवाद को लेकर रविवार शाम साधु धर्मेंद्र अपने साथी गांव के चार लोगों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर बड़े के घर पहुंचा गया। जहां ईंट पथराव किया। इसके साथ ही बाजरा की फसल नष्ट कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर बड़े को लाठी डंडे से पीटा।