फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गेस्ट हाउस संचालक की मां से बाइक सवारों ने लूटी चेन, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गेस्ट हाउस संचालक की मां से बाइक सवारों ने चेन लूट ली। ऑटो में बैठी वृद्धा के साथ मछरिया के पास वारदात हुई।
विज्ञापन
चेन लूट की शिकार वृद्धा उर्मिला कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछरिया के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने गेस्ट हाउस संचालक की मां से चेन लूट ली। घटना के वक्त वृद्धा अपनी ननद के साथ दांतों के डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही थीं। पीड़िता ने बेटे के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी गेस्ट हाउस संचालक राजीव कुशवाहा की मां उर्मिला कुशवाहा को दांतों में दर्द की शिकायत रहती है। शुक्रवार दोपहर राजीव मां और बुआ ममता को लेकर किदवईनगर में डॉक्टर आलोक सचान को दिखाने गए थे। वहां से वह जरूरी काम से चले गए। डाॅक्टर को दिखाने के बाद दोनों महिलाएं ऑटो में बैठकर घर जा रही थीं। मछरिया तिराहे के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने ऑटो की पिछली सीट पर बैठी उर्मिला के गले में चेन छीन ली। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले लुटेरे फर्राटा भरते हुए बिनगवां की ओर भाग निकले। बेटे राजीव को फोन कर लूट की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और मां को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में बिनगवां तक गए। हालांकि लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। कार्यवाहक नौबस्ता थाना प्रभारी नदीम अहमद ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला ने कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान बताई है। उन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें