फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मसाला फैक्टरी में हादसा, करंट की चपेट में आने से बिहार के युवक की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 09 Aug 2026 01:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र के साइट वन स्थित एक मसाला फैक्टरी में काम करने के दौरान बिहार निवासी युवक दीपक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक दीपक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी थाना क्षेत्र के साइट वन स्थित एक मसाला फैक्टरी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में काम करने के दौरान बिहार निवासी एक युवक अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पनकी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दो साल से भाई के साथ कर रहा था काम

जानकारी के मुताबिक, बिहार का रहने वाला दीपक (22) बीते दो वर्षों से अपने भाई सोना के साथ पनकी साइट वन स्थित मसाला फैक्टरी में काम कर रहा था। दोनों भाई फैक्टरी परिसर में बने सर्वेंट क्वार्टर में ही रहते थे। शनिवार को दीपक फैक्टरी के अंदर रोजाना की तरह काम कर रहा था, तभी अचानक वह बिजली के नंगे तार या उपकरण के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आ गया। दीपक को तड़पता देख मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में बिजली की सप्लाई बंद कर उसे अलग किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पनकी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें