Kanpur News: राधा कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की तरफ से रतनलाल नगर शाखा में शिक्षक दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 30 चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में राधा कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से रतनलाल नगर शाखा में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में 30 चयनित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और समाजसेवकों ने भी भाग लिया। सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
सम्मानित शिक्षकों में आदित्य गुप्ता, रंजन श्रीवास्तव, रत्ना तिवारी, नेहा पांडेय, प्रिया श्रीवास्तव, हेमंत, तपसी शर्मा, विकास राय, तान्या गुप्ता, विकास मिश्रा, रेनु आदि शामिल रहे। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक पवन सिंह, चेयरपर्सन मृदुलिका सिंह, क्षेत्रा मिश्रा, द्वितीय मिश्रा और निदेशक विकास राय उपस्थित रहे।