कानपुर में चौबेपुर के देदूपुर रेलवे अंडरपास के समीप ट्रेन को पटरी से उतारने की बड़ी साजिश नाकाम हुई। ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए ट्रैक पर लकड़ी की बेंच रखी हुई मिली। गनीमत ये रही कि पैसेंजर लोकोपायलट ने समय से लकड़ी को देख खतरा भांप लिया। उसने तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पैसेंजर ट्रेन संख्या 54158 फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही थी। ट्रेन देदूपुर अंडरपास के समीप ही पहुंची थी कि तभी लोको पायलट को ट्रैक पर लकड़ी की वस्तु दिखाई दी। आनन फानन इमरजेंसी ब्रेक लगा, पूरे मामले की सूचना स्टेशन मास्टर श्याम बाबू को दी।