आसपास की दुकानों में जाकर जुटाई जानकारी
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम कार से चार लोग डॉ. आरिफ को लेकर आए और फ्लैट बंदकर आधा घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उनका मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर उन्हें साथ लेकर चले गए। इस घटनाक्रम के बाद साथ रहने वाले डॉ. अभिषेक पाठक फ्लैट नहीं लौटे। बताया कि एक सप्ताह पहले डॉ. अभिषेक ने उनसे अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए अनुबंंध पत्र लिया था, जो अभी तक उन्हें वापस नहीं किया गया। एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके, नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर ने मकान मालिक, वहां रहने वालों और काम करने वालों से पूछताछ की। इसके बाद आसपास की दुकानों में जाकर जानकारी जुटाई।
दिनभर इलाके में मची रही अफरातफरी
कारोबारी के फ्लैट से डॉ. आरिफ को हिरासत मेंं लेने के बाद से गुरुवार को दिनभर इलाके में अफरातफरी मची रही। सुबह से लेकर शाम तक एलआईयू, थाना, चौकी पुलिस के आते जाते रहने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज रहीं। दिनभर लोग रुक-रुककर बिल्डिंग की वीडियो और फोटो कर सोशल मीडिया में अपलोड करते रहे।