फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बेंडिंग एक्सपो 2026, जर्मन टेंट से लेकर झूमर और कृत्रिम फूलों के स्टॉल सजे

Sun, 30 Aug 2026 04:53 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित बेंडिंग एक्सपो 2026 में टेंट और सजावट से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। एक्सपो में जर्मन टेंट से लेकर साधारण टेंट, कुर्सियां, झूमर, कृत्रिम फूलों समेत विभिन्न सजावटी सामग्री के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
बेंडिंग एक्सपो 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदर्शनी में टेंट कारोबार से जुड़े लोगों ने अपने उत्पादों और नए विकल्पों की जानकारी साझा की। एक्सपो में टेंट हाउस संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के करीब 65 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग जिलों  से पहुंचे प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और टेंट, सजावट व आयोजन से जुड़ी नई सामग्री के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार एक्सपो का उद्देश्य टेंट और आयोजन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को एक मंच उपलब्ध कराना और बाजार में उपलब्ध नए उत्पादों से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में आधुनिक टेंट के साथ पारंपरिक और सामान्य श्रेणी के टेंट भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें