फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नंबर ब्लॉक करने से आहत बीबीए छात्र ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

Sun, 02 Aug 2026 07:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 27 जुलाई की रात जहरीला पदार्थ खाया था। छह दिन इलाज के बाद छात्र ने हैलट में दम तोड़ दिया। घटना सेनपश्चिम पारा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल फोन ब्लॉक कर देने से आहत बीबीए छात्र अध्ययन शर्मा (18) ने बीती 27 जुलाई की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी किराना व्यापारी पवन शर्मा का इकलौता बेटा अध्ययन साकेतनगर स्थित एक निजी कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन


पिता के अनुसार उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा उसकी करीबी मित्र थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि छात्रा ने अध्ययन का मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया। अध्ययन ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। इसी के चलते सोमवार की रात उसने तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत बिगड़ने पर अध्ययन ने पिता से अस्पताल ले चलने को कहा। पूछने पर उसने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। उसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। छह दिन बाद उसने शनिवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से पिता पवन और मां आरती टूट गए। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाकर छात्र ने जान दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें