फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: होली-ईद मिलन में बजी 2027 के चुनाव की रणभेरी; शिवपाल और माता प्रसाद पांडेय ने भरा दम, कही ये बात

Sun, 29 Mar 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के सीसामऊ में आयोजित होली-ईद मिलन समारोह में सपा दिग्गजों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका और भाजपा सरकार पर तानाशाही व नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जीआईसी ग्राउंड मे सपा विधायक नसीम सोलंकी द्वारा आयोजित होली व ईद मिलन समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी की ओर से आयोजित पीडीए होली और ईद मिलन समारोह में विधानसभा के आने वाले चुनाव की रणभेरी बजी। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सब लोग संघर्ष के लिए तैयार रहें। अगर भाजपा की सरकार फिर बनी, तो ये नफरत को और बढ़ा देंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की ही बात की।

विज्ञापन

इसके साथ ही हाथ उठाकर लोगों को चुनावी तैयारी के लिए संकल्प दिलाया। होली और ईद मिलन का आयोजन सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया। इसमें इंडिया गठबंधन के भी नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के उत्पीड़न का जिक्र करके अपनी बात शुरू की। नेता प्रतिपक्ष पांडेय ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है।

नसीम सोलंकी बोले- उप चुनाव की शुरुआत अकेले की थी
पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बजट की लूट है। यह संविधान को नहीं मानते। 10 बार विधायक और दो बार सांसद रहे आजम खां और उनके परिवार को भी नहीं छोड़ा। इंडिया गठबंधन भाजपा की तानाशाही नहीं चलने देगा। इस मौके पर विधायक रागिनी सोनकर ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि उप चुनाव की शुरुआत उन्होंने अकेले की थी।

ये लोग रहे मौजूद
लेकिन कारवां बनता गया। सीसामऊ परिवार का हर शख्स उनके साथ खड़ा हो गया। पूर्व विधायक इरफान ने कहा कि पता था कि उनके साथ इंसाफ होगा। इस मौके पर विधायक अमिताभ बाजपेई, महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान, आशीष चौबे, नसीम रजा, अनिल सोनकर, रिंकू सिंह, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, उदय द्विवेदी, सिराज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेलर ने मुझसे इरफान की शिकायत की
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि वह इरफान सोलंकी से जेल जाकर मिले थे। जेलर ने शिकायत की थी कि सोलंकी कहते हैं कि तुम्हारा घर गिरा देंगे। आप इनको समझाइए। वहीं, शिवपाल सिंह ने कहा कि लोहिया जी कहते थे कि एक पांव जेल में एक रेल में। नेताजी मुलायम सिंह यादव साल में दो बार समाजवादियों को जेल भेजते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें