फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांडु नगर में ढहा 'हरमोनी  डीलक्स' अपार्टमेंट का बेसमेंट, 50 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

Fri, 03 Jul 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पांडु नगर स्थित हरमोनी डिलक्स अपार्टमेंट में अवैध बेसमेंट खोदाई और बारिश के चलते बेसमेंट की दीवार धंस गई। हादसे में 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद धंसी अपार्टमेंट की दीवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने चार मंजिला हरमोनी डीलक्स अपार्टमेंट में बेसमेंट के अवैध खोदाई के चलते झमाझम बारिश के साथ शुक्रवार सुबह बेसमेंट धंसने से एक दीवार भरभराकर गिर गई। इससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दीवार गिरने से वहां खड़ी कई दोपहिया गाड़ियां मलबे और गहरे गड्ढे में दब गईं।

विज्ञापन

घटना के बाद पूरी इमारत में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने एक-एक करके करीब 50 से ज्यादा लोगों को सकुशल बाहर निकाला।   राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद केडीए और मेट्रो के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।





सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हरमोनी डीलक्स अपार्टमेंट् में बेसमेंट की अवैध खोदाई और मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण जमीन कमजोर हो गई, जिसकी वजह से हादसा हो गया। उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।  नुकसान की भरपाई के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
एसीपी आकांक्षा पांडे ने बताया कि पांडु नगर स्थित हरमोनी विला में बेसमेंट की दीवार धंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल प्राथमिकता सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें