फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: क्रिसमस के दिन निरस्त रहेगी बरौनी एक्सप्रेस, कई ट्रेन बदले रूट से जाएंगी, तीन ट्रेनें देर से चलेंगी

Mon, 23 Dec 2024 01:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोरखपुर-गोंडा खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेन बदले रूट से जाएंगी। तीन ट्रेनें देर से चलेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-गोंडा खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इसकी वजह से क्रिसमस के दिन (04137) ग्वालियर बरौनी और 26 दिसंबर को (04138) बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इस व्यवस्था से कई ट्रेनें बदले हुए रूट से जाएंगी। सोमवार को (12556) बठिंडा-गोरखपुर, (09111) बड़ोदरा-गोरखपुर, (125540 नई दिल्ली-सहरसा और मंगलवार को (025630 बरौनी-नई दिल्ली, (02569) दरभंगा-नई दिल्ली बदले रूट से गुजरेंगी।

विज्ञापन


वहीं, (12597) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, (09190) कटिहार-मुंबई सेंट्रल, (09043) बांद्रा-टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस भी निर्धारित से अलग रूट से होकर जाएंगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को (22531) छपरा-मथुरा एक्सप्रेस छपरा स्टेशन पर सवा दो घंटे देर से चलेगी। सोमवार को (19037) बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 120 मिनट देर से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें