फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Bank Recovery: लोन डिफॉल्ट पर बैंक का बड़ा एक्शन, स्काई लेदर की संपत्ति पर पुलिस-प्रशासन ने लिया कब्जा

Thu, 23 Jul 2026 08:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में ₹3.90 करोड़ के बिजनेस लोन का भुगतान न होने पर बैंक ने सरफेसी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्काई लेदर की संपत्ति पर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन
स्काई लेदर की संपत्ति पर पुलिस-प्रशासन ने लिया कब्जा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर के महराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर गांव में करोड़ों रुपये के बिजनेस लोन का भुगतान न करने पर बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (CMM-7), कानपुर नगर के आदेश के अनुपालन में बैंक अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक बल की मौजूदगी में सरफेसी अधिनियम के तहत स्काई लेदर की संपत्ति पर शांतिपूर्ण ढंग से भौतिक कब्जा ले लिया। समय पर लोन न चुकाए जाने के कारण बैंक द्वारा यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

2021 में NPA घोषित हुआ था खाता

जानकारी के अनुसार स्काई लेदर फर्म ने वर्ष 2016 से 2020 के बीच बैंक से कुल ₹3,90,05,525 (तीन करोड़ नब्बे लाख पांच हजार पांच सौ पच्चीस रुपये) का बिजनेस लोन लिया था। लोन की समय पर अदायगी न होने के कारण बैंक प्रबंधन ने 01 मार्च 2021 को इस खाते को एनपीए घोषित कर दिया था। इसके बाद बैंक की ओर से बकाए की अदायगी के लिए कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। अंततः वर्ष 2024 में बैंक ने अदालत का रुख करते हुए सख्त वसूली प्रक्रिया शुरू की।

एडवोकेट कमिश्नर की मौजूदगी में मिला कब्जा, अब होगी नीलामी

मामले में एडवोकेट कमिश्नर दयाल तिवारी ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों का पालन करते हुए संपत्ति का आधिकारिक कब्जा बैंक को सौंप दिया गया है। अब बैंक अपनी बकाया राशि की शत-प्रतिशत वसूली के लिए इस संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी समेत आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी करेगा।

विज्ञापन

कब्जा लेने की इस कार्रवाई के दौरान महराजपुर क्षेत्र की समस्त चौकियों का पुलिस बल तैनात रहा। महराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शेखपुर गांव में बैंक द्वारा पजेशन की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है, जिसमें सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें