जाजमऊ के तिवारीपुर बगिया में मंगलवार शाम को एक छज्जा गिर गया। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात लोग घायल हो गये है। आनन-फानन में सभी घायलों को कांशीराम अस्पताल लेकर आए है। जहां से कई की हालत गंभीर देख उनको हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तिवारीपुर बगिया निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड एके सिंह की कैंसर से मौत हो थी। मंगलवार रात सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल से उनका शव लेकर एम्बुलेंस आई थी। जिसे देखने के लिए मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। चपेट में आने से सुनीता यादव (50), खुशबू यादव (26), माधुरी यादव (52), नितेश यादव (17), निधि यादव (19), आयुषी (11) व तीन माह की बच्ची इशिका घायल हो गई। इसमें सुनीता, खुशबू, निधि, नितेश ऊपर खड़े थे। सभी एक ही परिवार के है। जबकि माधुरी नीचे खड़ी हुई थी। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पड़ोसी सभी घायलों को काशीराम अस्पताल लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने माधुरी की हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।