फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 200 साल पुरानी बिल्डिंग का छज्जा ढहा, मलबे में दबा दूधिया गंभीर

Sat, 12 Jul 2025 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्डिंग का छज्जा ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया।  हादसा अनवरगंज थानाक्षेत्र के आलम मार्केट चौराहा के पास हुआ।
विज्ञापन
ढहा दिया गया मकान का जर्जर हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनवरगंज थानाक्षेत्र के आलम मार्केट चौराहे के पास शनिवार दोपहर बारिश के कारण 200 साल पुराने मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में एक दूधिया मलबे में दबकर घायल हो गया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन, नगर निगम की टीम ने बिल्डिंग के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। साथ ही एहतियातन जेसीबी से मकान के जर्जर हिस्से को ढहा दिया गया। मकान में 75 वर्षीय ध्रुव सक्सेना और उनके 65 वर्षीय भाई हरी प्रसाद सक्सेना का परिवार रहता है। भाइयों ने बताया कि मकान के नीचे भूतल में अंडे, चाय और पान मसाला की दुकान है। शनिवार को वह लोग घर पर थे तभी दोपहर करीब 12 बजे बिल्डिंग का बाहरी छज्जा तेज आवाज के साथ गिर गया। समी की चाय की दुकान में दूध देने आया कुलीबाजार निवासी दूधिया एहेतशाम दब गया।

विज्ञापन

ढहा दिया गया मकान का जर्जर हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने मलबे से एहेतशाम को निकालकर निजी नर्सिंग में भर्ती कराया। माैके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी अनवरगंज अभिषेक राहुल ने आलम मार्केट चौराहे से अनवरगंज रोड तक सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कराई।
विज्ञापन

ढहा दिया गया मकान का जर्जर हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अग्निशमन कर्मियों ने बिल्डिंग में घुसकर हरी प्रसाद की पत्नी सुधा, ध्रुव की पत्नी विमला को सकुशल बाहर निकाला। बाद में पुलिसकर्मियों ने यातायात को डायवर्ट किया जिसके बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी से बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को ढहाना शुरू किया। दोपहर 12.30 बजे से शुरू हुआ कार्य शाम चार बजे तक चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें