फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर-घर श्रीरामचरितमानस पहुंचाने का लिया संकल्प, बालयोगी अरुण पुरी बोले- एक लाख प्रतियां वितरण करेंगे

Tue, 14 Feb 2023 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

श्रीरामचरितमानस को लेकर पिछले दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की ओर से दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर संतों ने नाराजगी जाहिर की है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास ने कहा कि सनातन धर्म और धर्म ग्रंथों के विषय में अनर्गल बयान देने का अधिकार किसी को नहीं है।
विज्ञापन
बालयोगी अरुण पुरी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लास्टिक मुक्त संगठन की ओर से सोमवार को हर घर-घर श्रीरामचरितमानस पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, बालयोगी अरुण पुरी महाराज की और से संकल्प दिलाया गया कि श्रीरामचरित मानस की एक लाख प्रतियों को लोगों में वितरण किया जाएगा। इस दौरान परमट मंदिर के पास शिविर लगाकर मानस की प्रतियां आमजन को भेंट की गईं। बताया गया कि जल्द ही नगर के विभिन्न मंदिरों चौराहों पर मानस की प्रतियों का वितरण होगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष संजीव दीक्षित, महामंत्री बंटू पांडेय, पंडित केए दुबे पद्मेश, कृष्ण दास महंत पनकी मंदिर, भाजपा नेता प्रकाश पाल, केडी त्रिवेदी, शीलू पांडेय, पार्षद लक्ष्मी कोरी, कीर्ति अग्निहोत्री, लखन ओमर, यशपाल सिंह, मंगला चतुर्वेदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप का अधिकार किसी को नहीं 
श्रीरामचरितमानस को लेकर पिछले दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की ओर से दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर संतों ने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास ने कहा कि सनातन धर्म और धर्म ग्रंथों के विषय में अनर्गल बयान देने का अधिकार किसी को नहीं है। इस दौरान पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी की ओर से उन्हें श्रीरामचरित मानस की एक प्रति भी भेंट की गई। नृत्य गोपाल दास स्वास्थ्य की वजह से 14 के बजाय सोमवार को ही अयोध्या चले गए।
विज्ञापन

शिव पंचायत शक्ति पीठ दिव्यानंद आश्रम के स्वामी विनोदानंद ने कहा कि सनातन धर्म के अलावा कोई अन्य धर्म है ही नहीं, अन्य सभी पंथ हैं। सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी के उपाध्यक्ष अनिल पांडे ने कहा कि यह सब राजनीति से प्रेरित है और वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इस तरीके के बयान दिए जा रहे हैं। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, एके सिंह, महंत गोविंद दास, अजय कुमार मिश्र,  विनय मिश्र, राजीव अग्निहोत्री सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें