फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इस्कॉन मंदिर में मनाया बलराम पूर्णिमा उत्सव, वैष्णव गीत व हरे कृष्ण महामंत्र से गूंजा परिसर

Sat, 09 Aug 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बलराम पूर्णिमा उत्सव पर पूजन करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को बलराम पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। यहां मंगला और दर्शन आरती के बाद भक्तों ने प्रार्थना की। सुबह श्रीमद्भागवत सत्र हुआ। आचार्य रत्न प्रभु ने भगवान बलराम के गोपनीय तत्व से संबंधित कथा सुनाई। इसके बाद कीर्तन हुआ। मृदंग, करताल के साथ वैष्णव गीत व हरे कृष्ण महामंत्र से मंदिर परिसर गूंज उठा। सुबह 11:00 बजे से महाभिषेक शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराम पूर्णिमा उत्सव पर पूजन करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
भगवान बलराम का चांदी के कलशों से पंचगव्य व विभिन्न सामग्रियों से अभिषेक किया गया। दोपहर में 108 महाभोग अर्पित किए गए। विशेष आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही श्री राधा-कृष्ण झूलन यात्रा का समापन दिवस भी मनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें