फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बालमऊ, रायबरेली पैसेंजर और आगरा इंटरसिटी 25 तक निरस्त, सोनिक-मगरवार के पास काम के चलते लिया गया निर्णय

Tue, 24 Jun 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि मंडल कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार कि ट्रेनें 25 जून तक निरस्त की गईं हैं।
विज्ञापन
गार्डर रखने का काम करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर काम के चलते तीन प्रमुख ट्रेनों सहित 13 गाडियों को निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। सोनिक और मगरवारा के पास रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार और बुधवार को गार्डर रखने का काम किया गया जाएगा। रेलवे ने बालामऊ और कानपुर के बीच चलने वाली 54335, 54336 पैसेंजर ट्रेन को 23 से 25 जून तक निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल गंगापुल - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार रायबरेली और कानपुर के बीच चलने वाली 54153 पैसेंजर को 23 से 26 जून के बीच और 54154 को 22 से 25 जून के बीच निरस्त कर दिया। इसके अलावा लखनऊ-आगरा इंटरसिटी 12179 और 12180 के रूट को छोटा किया गया है। अब यह ट्रेन 25 जून को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक संचालित होगी। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि मंडल कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार कि ट्रेनें 25 जून तक निरस्त की गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें