जाजमऊ थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में आयुष उर्फ लवी मिश्रा के साथी बेकनगंज के हीरामन का पुरवा निवासी साहब लारी उर्फ साहब अनवर अहमद और जाजमऊ के हाशमी रोड निवासी शहनवाज बेग उर्फ शहनवाज गद्दी और उसके भाई सलमान बेग उर्फ सलमान गद्दी की जमानत अर्जियां अपर जिला जज 21 विनय सिंह ने खारिज कर दी हैं।
जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी चौकीदार श्रीराम ने 28 अगस्त को लवी समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसके आधार और पैन कार्ड में पिता का नाम बदलकर फर्जीवाड़ा करके उसकी जमीन बेच दी गई और उसे एक भी रुपये नहीं दिया गया।