फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वेतन विसंगति दूर करने के नाम पर दरोगा से ली रिश्वत, पुलिस कमिश्नर कार्यालय का बाबू गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 06:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय के उर्दू अनुवादक को शुक्रवार शाम एंटी करप्शन टीम ने कल्याणपुर थाने के दरोगा से वेतन विसंगति दूर कराने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसे लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी महफूज अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीपी कार्यालय के उर्दू अनुवादक महफूज अहमद को शुक्रवार की शाम एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उस पर कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा उदय पाल पांडेय से वेतन विसंगति को दूर कराने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप है। दरोगा की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर अनुवादक को धर दबोचा। कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे लखनऊ कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

विज्ञापन

एंटी करप्शन थाने के इंस्पेक्टर जटा शंकर ने बताया कि महफूज अहमद मूलरूप से गोंडा के निवासी हैं। वह कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात हैं। कल्याणपुर थाने के दरोगा उदय पाल पांडेय की वेतन विसंगति की समस्या थी। उन्होंने हाईकोर्ट अर्जी दी थी। वहां से उनके पक्ष में फैसला आ गया। दरोगा ने आदेश की कॉपी प्रधान लिपिक कार्यालय में दी थी। इसके बावजूद उनको कई चक्कर लगवाए गए।

विज्ञापन

आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
आरोप है कि उर्दू अनुवादक महफूज अहमद ने दरोगा से वेतन विसंगति दूर करने और उसका आदेश बनवाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। दरोगा उदय पाल को बजरिया में आदित्य आई हॉस्पिटल के पास रुपये लेकर आने के लिए कहा। दरोगा ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दे दी। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें