उत्तर-रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सहादरा-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल की री गर्डरिंग कार्य होना है। इस वजह से ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसे देखते हुए रेलवे ने विभिन्न तिथियों में छह ट्रेनें निरस्त और छह को आंशिक निरस्त रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विभिन्न रूटों की 13 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर संचालित होंगी।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर- 03697 गया-दिल्ली 13 दिसंबर, 03698 दिल्ली-गया 14 दिसंबर, 64904 गाज़ियाबाद-मथुरा 13 दिसंबर, 64903 मथुरा-गाजियाबाद 14 दिसंबर, 64582 दिल्ली-हाथरस किला 13 दिसंबर और 64581 हाथरस-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से 14 दिसंबर को निरस्त रहेगी।