फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चुन्नीगंज से घंटाघर तक के मेट्रो स्टेशनों में लग गए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट

Tue, 07 Jan 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपीएमआरसी के एमडी ने कॉरिडोर एक व दो के निर्माणाधीन स्टेशनों की प्रगति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो के कॉरिडोर-1 के अंतर्गत पांच अंडरग्राउंड स्टेशनों में से चार पर अब टिकट कलेक्शन के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट (एएफसी ) इंस्टॉल कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मंगलवार को कॉरिडोर के बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन व चुन्नीगंज से ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन तक अंडरग्राउंड सेक्शन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन




मेट्रो स्टेशनों पर लगने वाले ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (एएफसी) सिस्टम के अंतर्गत ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट (एएफसी), टिकट वेंडिंग मशीन व टिकट ऑफिस मशीन आती हैं। वर्तमान में चार स्टेशनों चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा व कानपुर सेंट्रल पर एएफसी गेट लगाए जा चुके हैं। नयागंज स्टेशन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफसी गेट का इस्तेमाल यात्रियों की टिकटों की जांच करने के लिए किया जाता है। यात्री अपने टिकट पर लगा क्यूआर कोड इस गेट पर स्कैन कराते हैं जिसके बाद यह गेट पेड एरिया में प्रवेश के लिए खुल जाता है। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद निकासी के लिए भी टिकट को गेट पर पुनः स्कैन करना होता है। नयागंज को छोड़कर चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक प्रत्येक स्टेशन पर छह-छह एएफसी गेट प्रवेश और निकासी के लिए इंस्टॉल कर किए जा चुके हैं। नयागंज स्टेशन पर प्रवेश के लिए पांच व निकासी के लिए छह एएफसी गेट इंस्टॉल करने की प्रक्रिया चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें