कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर बाईपास पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें अनियंत्रित ऑटो चालक ने स्कूटी पर सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और नौबस्ता सीसी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी चंद्रभान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद छात्र सुरक्षित अपने घर वापस जा चुके हैं।