ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
नौबस्ता की ओर जा रहा ऑटो चालक तेज रफ्तार के कारण खड़े वाहन को देख नहीं पाया और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री उसमें फंस गए। राहगीरों की सूचना पर तत्काल डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची।
तीन घायलों को उपचार के लिए भेजा
पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। तीन घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों के पास से फिलहाल कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हाईवे पर खड़े डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।