फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑटो चालकों की दबंगई…आधे घंटे हाईवे पर फंसी एंबुलेंस, बाइक सवारों ने हल्ला मचाकर रास्ता खुलवाया

Wed, 03 Sep 2025 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल बस स्टॉप अंडरपास के पास करीब आधे घंटे एंबुलेंस फंसी रही। बाइक सवारों ने हल्ला मचाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल बस स्टॉप अंडरपास के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे फिर नियमों की अनदेखी देखने को मिली। सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी, लेकिन हाईवे पर खड़े ऑटो और उसके पीछे खड़ी टैक्सी ने रास्ता नहीं दिया।

विज्ञापन

करीब आधे घंटे एंबुलेंस फंसी रही, तब तक मरीज और चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर आए बाइक सवारों ने हल्ला मचाकर रास्ता खुलवाया। स्थानीय लोग बताते हैं कि इन दिनों अवैध ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की दबंगई हर चौराहे पर देखने को मिल रही है। यदि कोई विरोध करता है, तो चालक मिलकर मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें