Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित रामादेवी चौराहे पर महाकाली स्वीट हाउस में चोरी की नीयत से आए दो युवकों ने दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर महाकाली स्वीट हाउस में चोरी की कोशिश में तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप है। दुकानदार आशीष प्रताप सिंह चौहान के अनुसार, चार-पांच अक्तूबर की मध्यरात्रि करीब 12:13 बजे दो व्यक्ति दुकान पहुंचे। उन्होंने वहां लगे तीनों कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए।
विज्ञापन
फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान शुभम यादव उर्फ सचिन यादव के रूप में हुई। दूसरा आरोपी उसके पिता के यादव होटल का कर्मचारी है। आरोप लगाया कि दो अक्तूबर की शाम शुभम की मां रमाकांती यादव उर्फ रीता दुकान पर आईं और उसे धमकी दी। चकेरी थानाप्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।