Kanpur Dehat News: रनियां थाना क्षेत्र में उमरन कट के पास आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम उसमें जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में डीसीएम चालक की मौके पर ही द मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया।
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में उमरन कट के सामने रविवार सुबह करीब सात बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डीसीएम भिड़ गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने के प्रयास शुरू किए हैं। वहीं, घायल ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अकबरपुर से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक ने उमरन कट के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ट्रक में भिड़ गई।