Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरूद मंडी में युवक की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर देवा निषाद समेत पांच आरोपियों के घरों पर डुगडुगी बजवाकर कुर्की की मुनादी कराई।
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र की अमरूद मंडी में युवक की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पांच फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की की मुनादी कराई। नवाबगंज निवासी रामेश्वर निषाद ने हिस्ट्रीशीटर देवा निषाद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बताया था कि छह सितंबर की शाम आरोपियों ने उनके बेटे पीयूष पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था। पुलिस ने राजेश निषाद उर्फ गुंडाराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रचित निषाद और काली उर्फ सोहित ने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। देवा निषाद, मुन्ना निषाद, रितेश उर्फ नाटी निषाद, शिवम उर्फ घंटी और अभिषेक उर्फ लाला फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश होने की चेतावनी दी है।