कानपुर में गोविंद नगर डीबीएस कॉलेज के पास कच्ची बस्ती में रहने वाले ट्रक चालक जितेंद्र सिंह का बेटा कुनाल सिंह (12) साकेत नगर स्थित चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। कुनाल का बुधवार दोपहर स्कूल से घर जाते समय वैन सवार दो लोगों ने अपहरण की कोशिश की। वैन सवारों ने पैदल जा रहे बच्चे को पता पूछने के बहाने पास बुलाया और रुमाल में नशीला पदार्थ लगाकर सूंघा दिया।
इससे वह बेसुध हो गया। आरोपियों ने उसे उठाकर गाड़ी में डाल लिया। वह लोग उसे लेकर साकेत नगर दीप सिनेमा की ओर भागे। रास्ते में एक दुकान पर सिगरेट लेने के लिए गाड़ी रोकी और दोनों आरोपी उतरे। इस बीच मौका पाकर बच्चे ने गाड़ी का दरवाजा खोला और उतरकर भाग निकला। वह भागकर परचून के दुकानदार अमित सिंह से मदद मांगी। अमित ने उसकी मां और पुलिस को सूचना दी।