फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्य स्तरीय स्केटिंग में कानपुर के खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मेरठ में उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं राज्यस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक अपने नाम किए। इसमें तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। 24 अक्तूबर को हुई स्पर्धाओं में तेजस्वनी गुप्ता ने 10,000 मीटर रोड रेस और निखिल सुमन ने 1,000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


मोहम्मद अरीब खान ने तीन लैप रेस में रजत जबकि विराट ने 10,000 मीटर एलिमिनेशन ट्रैक रेस में कांस्य पदक हासिल किया। 25 अक्तूबर को आफिया नूर और तेजस्वनी गुप्ता ने वन लैप रोड रेस में रजत पदक जीते। नंदनी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। तेजस सिंह ने वन लैप रेस में रजत और देविशा मिश्रा ने दो लैप रेस में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें