फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के खिलाड़ी रुड़की में शुक्रवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे।यह प्रतियोगिता वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल की ओर से आयोजित की जा रही है। गुरुवार को टीम रुड़की के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


नेतृत्व नेशनल जज व कोच दीक्षा गुप्ता व विक्रांत सिंह कर रहे हैं। उनकी देखरेख में आकृत बाजपेई, प्रियांशी, गुनिका रतन, दिव्यांशी, प्रियांशी मिश्रा, जतिन और लक्ष्य राजपूत प्रतियोगिता में पदक के लिए योग करेंगे। कोच दीक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की है। चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी पारंपरिक व कलात्मक योगासन स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें