फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएम और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, आवास विकास का सहायक अभियंता निलंबित, पढ़ें मामला

Sun, 19 Oct 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आवास विकास के सहायक अभियंता विनोद कुमार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आवास आयुक्त ने मामले की विभागीय जांच गाजियाबाद के अधीक्षण अभियंता को सौंपी है।
विज्ञापन
पीएम और सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने में आवास विकास परिषद विद्युत खंड-3 में तैनात सहायक अभियंता विनोद कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। पनकी रतनपुर कॉलोनी निवासी विपिन कुमार शुक्ला ने 23 सितंबर को आवास-विकास मुख्यालय लखनऊ शिकायत पत्र भेजा था।

विज्ञापन

इसमें उन्होंने एक पेन ड्राइव भी भेजी थी। आराेप लगाया था कि उन्होंने भ्रष्टाचार से संबंधित पत्र नाै सितंबर को आवास आयुक्त को डाक से भेजा था। इस पर सहायक अभियंता विनोद कुमार ने 18 सितंबर को उन्हें फोन कर धमकाया। उन्होंने फोन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायतकर्ता को घर आकर देखने की धमकी भी दी।

Trending Videos
विज्ञापन

एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है
इसी शिकायत पर आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने विनोद कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच गाजियाबाद क्षेत्र (वृत्त) के अधीक्षण अभियंता को सौंपी है। उन्होंने एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही विनोद कुमार को गाजियाबाद वृत्त के अधीक्षण अभियंता से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें