सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद उनके घर व परिवार में खुशी का माहौल रहा। इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी देर शाम घर पहुंचीं तो परिवार के लोगों और सपाइयों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। परिवार के लोगों और सपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बांटी। कैंट के सपा विधायक मो. हसन रूमी समेत कई नेता भी उनके घर पहुंचे। देर रात तक इरफान सोलंकी के घर पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
आतिशबाजी हुई
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गई। हाईकोर्ट में सुनवाई के चलते नसीम सोलंकी भी प्रयागराज गईं थीं। देर शाम वह घर पहुंची तो जमकर आतिशबाजी हुई।
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
- फोटो : अमर उजाला
अब परिवार के लोगों को इरफान के जल्द ही जेल से बाहर आने का इंतजार है। नसीम ने बताया कि सोमवार को इरफान सोलंकी जेल से बाहर आ जाएंगे। परिवार के सभी लोग उन्हें लेने के लिए महाराजगंज जेल जाएंगे।
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
- फोटो : अमर उजाला
इरफान के साथ ही उनके भाई रिजवान की भी जमानत मंजूर होने से जश्न का माहौल है। वहीं, इरफान के बेटे मुस्तफा ने कहा कि 34 महीने हम लोगों ने बहुत संघर्ष किया और झेला। इसके बाद इतनी बड़ी राहत मिली तो अल्लाह का शुक्र है।
नसीम सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
बहुत खराब वक्त था, अभी थोड़े टाइम पहले मैं एक वीडियो देख रहा था, करीब आधा घंटा हुआ है। पापा जब महाराजगंज जेल शिफ्ट किए गए थे तो वो गाड़ी में बैठकर रो रहे थे। सभी से दुआ की कामना की।
इरफान से है पूरे परिवार को जान का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम इरफान पर दर्ज मुकदमे की वादी नजीर फातिमा के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। फोन पर हुई बातचीत में नजीर की बेटी कनिज जेहरा ने कोर्ट के आदेश को स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने इरफान के जेल से बाहर आने के बाद उनको और उनके पूरे परिवार को जान का खतरा बताया है। कनिज ने बताया कि उनकी मां नजीर को तो पहले ही सुरक्षा मिली थी लेकिन अब वह अपने भाई साजिद हुसैन, शमशुल हुसैन और मोहम्मद हसन की सुरक्षा के लिए भी पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाएंगी। कनिज ने बताया कि उन्नाव में एक रिश्तेदारी में गमी के चलते उनकी मां नजीर वहीं हैं और उनके भाई काम पर गए हैं इसलिए घर पर ताला लटका है।