सीएम ग्रिड (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना) के तहत गुरुवार को दीप सिनेमा चौराहा से सोटे बाबा मंदिर चौराहा तक सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। नगर निगम ने इस योजना के फेज-1 के तहत 27, 28 और 29 सितंबर को तीन और सड़कों का भूमिपूजन और निर्माण शुरू कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत निरालानगर स्थित दीप टाकीज तिराहे से किदवईनगर स्थित सोटे बाबा हनुमान मंदिर तक 1.8 किलोमीटर लंबी और 36 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। परियोजना की लागत 26.86 करोड़ रुपये है।