फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रावण का पुतला जलते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, श्रद्धा के साथ मनाया विजयादशमी पर्व

Thu, 02 Oct 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दशहरा 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर में जगह-जगह रावण के छोटे-बड़े पुतलों का दहन किया गया। रामलीला स्थलों पर मेले का भी आयोजन किया गया। आतिशबाजी के बाद देर शाम पुतलों का दहन शुरू हुआ। 
विज्ञापन



रावण के विशाल पुतले का दहन होते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। दर्शकों ने मोबाइल कैमरों से इस ऐतिहासिक पल को कैद किया। त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

गोविंद नगर में रावण का पुतला दहन किया गया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर भीड़ पर नजर रखी। वहीं, बच्चे मेले में झूले और मिठाइयों का आनंद लेते नजर आए। परेड रामलीला मैदान में दशहरे का यह आयोजन कानपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

अरमापुर में रावण पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला
हर साल की तरह इस बार भी यहां श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ ने इसे खास बना दिया। गोविंद नगर में रावण का पुतला दहन कर दशहरा पर्व मनाया गया। अरमापुर में भी रावण पुतला दहन किया गया। 
विज्ञापन

परेड में रावण पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला
शहर में सबसे ऊंचा पुतला परेड स्थित रामलीला ग्रांउड पर तैयार किया गया था। इस बार 110 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें