फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेना इलेवन ने जीती ऑपरेशन सिंदूर कप की ट्रॉफी, सांसद इलेवन को नौ विकेट से हराया

Mon, 30 Jun 2025 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Operation Sindoor Cup trophy: ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच में सेना इलेवन ने जीता। मैन ऑफ द मैच अखिल कुमार (पुलिस कमिश्नर, कानपुर) बने। 
विज्ञापन
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को भारी बारिश बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच में सेना इलेवन ने सांसद इलेवन को नाै विकेट से हराकर कप अपने नाम किया। टीम की ओर से पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


सांसद रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित ऑपरेशन सिंदूर कप के मैच में टाॅस जीतकर सांसद इलेवन ने बैटिंग करने का फैसला लिया। कुल 12 ओवर में आठ विकेट पर सांसद इलेवन ने 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। सांसद इलेवन की ओर से मनोज तिवारी और बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा पारी की शुरूआत करने उतरे। दोनों ने 3.4 ओवर में 40 रनों की साझेदारी की।
Trending Videos

ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच - फोटो : अमर उजाला
इस बीच उन्नाव डीएम गौरांग राठी ने मनोज तिवारी को सुधीर कुमार के हाथों कैच करा दिया। मनोज ने 12 गेंदों में दो चौके व तीन छक्कों के दम पर 30 रन बनाए। सेना इलेवन से मनीष सोनकर ने चार, गौरांग राठी ने दो और एक विकेट आशुतोष ने चटकाया।

 

ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेना एकादश के कप्तान ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। अखिल कुमार ने गौरांग राठी के साथ 10.1 ओवर में 99 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दिलाई।

 

ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच - फोटो : अमर उजाला
अखिल कुमार ने 37 गेंदों में एक छक्का तथा आठ चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। मैच के दौरान अंतिम ओवर सांसद रमेश अवस्थी ने किया। अंत में गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज में सुरों की बौछार की।

 
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच - फोटो : अमर उजाला
मैन ऑफ द मैच अखिल कुमार (पुलिस कमिश्नर, कानपुर), बेस्ट बैटर- मनोज तिवारी (सांसद, दिल्ली), बेस्ट बॉलर- मनीष कुमार सोनकर (एडीसीपी), बेस्ट ऑलराउंडर- गौरांग राठी (जिलाधिकारी, उन्नाव) को चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें