फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किदवईनगर में सीएम ग्रिड रोड निर्माण में मनमानी, काम बंद कराया, किया प्रदर्शन

Thu, 13 Nov 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इलाकाई लोगों ने बंद कराया सीएम ग्रिड योजना का कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किदवईनगर में सीएम ग्रिड रोड निर्माण में मनमानी से आजिज पार्षद सहित इलाकाई लोगों ने के-ब्लाक में काम बंद करा कर प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से शिकायत करने के साथ ही नगर निगम, जलकल और जल निगम के अभियंताओं को मौके पर बुलाया। उनसे इस रोड में डाली गई सीवर लाइन को आसपास की सड़कों की सीवर लाइन से भी जोड़ने की मांग की। ऐसा न होने से वहां दीपावली के पहले से घरों के बाहर गंदा पानी भरने की शिकायत की। धमकी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वे इस योजना का काम नहीं होने देंगे। आंदोलन की भी धमकी दी।

विज्ञापन


नगर निगम सीएम ग्रिड योजना के तहत किदवईनगर के-ब्लाक में अलंकार गेस्ट हाउस चौराहे से साइड नंबर-वन, मार्बल मार्केट होते हुए बाबाकुटी चौराहे तक चार-लेन की सड़क, डिवाइडर और सड़क के दोनों तरफ सीवर लाइन, नाला, यूटिलिटी डक्ट बनवा रहा है। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि अलंकार गेस्ट हाउस चौराहे से मिक्की हाउस तक जलकल विभाग के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ सीवर लाइन बिछवाई गई, पर यह कार्य करते समय आसपास पांच सड़कों से जुड़ी सीवर लाइनें तोड़ दीं, पर उन्हें बिछाई जा रही नई सीवर लाइन से नहीं जोड़ा। उन्हीं के माध्यम से वहां के मकानों का गंदा पानी बहता था।

इस वजह से आसपास के सैकड़ों मकानों के गंदे पानी की सीवर लाइन से निकासी ठप हो गई। वहां गंदा पानी भर रहा है। नगर निगम, जलकल विभाग, जल निगम और ठेकेदार के प्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, पर स्थिति जस की तस है। समस्या हल न होते देख दोपहर में वहां सीएम ग्रिड योजना का काम बंद करा दिया गया। उधर, नगर निगम जोन - 3 के जोनल अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि वहां आसपास की सीवर लाइनें जोड़कर समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए 14 नवंबर से काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें