फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: छात्रा को कार में डालकर ले गए युवक, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Nov 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए बस से उतरी छात्रा को युवकों ने कार में खींच लिया। छात्रा को लेकर मौके से भाग गए। स्कूल के गेट पर हुई घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन ने छात्रा के पिता को दी। इसी बीच पुलिस को भी घटना का पता चला। दोपहर बाद छात्रा पोखरी तिराहा पर सकुशल मिल गई। जिस कार से युवक उसे ले गए थे, वह कार भी मौके पर मिली। हालांकि युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे। पूरे मामले में चार युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह शिक्षक है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शाहजहांपुर रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। स्कूल देहात कोतवाली क्षेत्र में है। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे वह स्कूली बस से स्कूल गई थी। स्कूल के गेट पर पहले से बस खड़ी होने के कारण बस कुछ दूर पहले रुक गई और विद्यार्थी बस से उतरने लगे। स्कूल गेट के पास पहले से ही खड़ी कार में सवार युवकों ने छात्रा को कार में खींच लिया और ले गए। स्कूल से फोन आने पर घटना का पता चला। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर भट्ठापुरवा निवासी हमजा सिद्दीकी, हुसैद, आकाश और बादल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप
छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने को दबाव बना रहे थे। छात्रा को गलत निगाह से देखते थे। दावा है कि आरोपियों ने छात्रा को कई बार धमकाया। आरोपियों में शामिल हमजा सिद्दीकी और उसके परिजनों से जान का खतरा भी आरोपी ने बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें