फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईवे पर सेल टैक्स की मनमानी चेकिंग बनी जानलेवा, लोग दहशत में…बोले- बेलगात तरीकों से रोकते हैं वाहन

Fri, 25 Jul 2025 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल से छिवली तक सेल टैक्स विभाग की हाईवे पर मनमानी चेकिंग हादसों का कारण बन रही है। बीच सड़क पर वाहनों को रोकने से जानलेवा स्थिति पैदा हो रही है, जिससे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर बेलगाम चेकिंग बनी जानलेवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल से छिवली तक सेल टैक्स विभाग द्वारा हाईवे पर की जा रही बेलगाम चेकिंग ने लोगों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। मनमाने ढंग से वाहनों को बीच सड़क पर रोकने से आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। खासकर महाराजपुर क्षेत्र में नियमों की धज्जियां उड़ाकर चेकिंग की जा रही है और कई बार अवैध वसूली के आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान चालक वाहन भगाने की कोशिश करते हैं, जिससे अक्सर छोटे वाहनों से टक्कर होने की नौबत आ जाती है। यह भी बताया कि सेल टैक्स की इस तरह की चेकिंग की वजह से पहले भी मासूमों की जान जा चुकी है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तिवारीपुर ओवर ब्रिज के पास चेकिंग के चलते हाईवे की तीनों लेन कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गई।

विज्ञापन

लोगों के लिए जानलेवा बन रही है चेकिंग
इससे कई वाहन आपस में टकराने से बाल-बाल बचे. जब वाहन चालकों ने इस मनमानी का विरोध किया, तो उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने की धमकी दी गई। इस तरह की चेकिंग का तरीका अब भी लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है और जनता डर के साये में सफर करने को मजबूर है। स्थानीय प्रशासन की चुप्पी इन हादसों को खुली छूट दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें