युवाओं पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी का उठाया मुद्दा
प्रदेश सरकार को घेरते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि आज राज्य का युवा रोजगार मांग रहा है, लेकिन बदले में उन पर पुलिस की लाठियां बरसाई जा रही हैं और फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन धारण किए हुए है। इसके साथ ही उन्होंने आसमान छूती महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।
2027 में सरकार बनाने का दावा
आगामी चुनावों की तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सपा नेता आजम खान की रिहाई पर बधाई देते हुए कहा कि विपक्षी दलों के बीच हो रही सभी बैठकें बेहद सफल रही हैं। सभी दल साथ बैठकर रणनीति तैयार कर रहे हैं और सीटों के बंटवारे को लेकर सकारात्मक बातचीत जारी है। इस दौरान स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से संदीप शुक्ला, पवन गुप्ता, धर्मराज सिंह चौहान और मानेश दीक्षित समेत कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।