फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: म्योर मिल की जमीन सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने की मंजूरी, 1.5 वर्ग मीटर जमीन पर बनेंगे मंडलीय कार्यालय

Sun, 19 Oct 2025 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सिविल लाइंस स्थित म्योर मिल की डेढ़ लाख वर्ग मीटर भूमि पर सभी मंडलीय कार्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
म्योर मिल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सिविल लाइंस स्थित म्योर मिल की जमीन पर सभी विभागों के मंडलीय कार्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मिल की करीब डेढ़ लाख वर्ग मीटर भूमि को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने की शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। प्रशासन अब जमीन के अभिलेखों की जांच करेगा। इसके बाद सरकारी अभिलेख में इसे दर्ज कर कार्यालय बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

वर्तमान में कई विभाग किराए की इमारतों या कलक्ट्रेट परिसर में तंग जगहों पर संचालित हैं। ऐसे में सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना पड़ता है। ऐसे में जिला प्रशासन लंबे समय से एक ही स्थान पर सभी मंडलीय कार्यालयों को स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा था। दो माह पहले एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी, तत्कालीन एसडीएम सदर और तहसीलदार ने म्योर मिल परिसर का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी थी जिस पर वहां से मंजूरी मिल गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

परिसर में लगी मशीनें हटा दी गईं
अब जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि मिल के अभिलेखों की जांच हो रही है। प्रशासन का प्रयास है कि एक ही स्थान पर सभी मंडलीय कार्यालय स्थापित किए जाएं ताकि लोगों को भटकना न पड़े। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि म्योर मिल वर्षों से बंद है। परिसर में लगी मशीनें हटा दी गई हैं और दुकानों की नीलामी भी पूरी हो चुकी है। अब जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर मंडलीय कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें