हज-2026 यात्रा पर जाने वाले लोग अब सात अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर सात अगस्त कर दी गई है। गुरुवार तक 295 लोगों ने आवेदन किया है। हालांकि हज-2025 के मुकाबले यह संख्या आधी है। पिछले तीन वर्षों से हज पर जाने वालों की संख्या घट रही है। हज-2024 में शहर से 629 लोग और हज-2025 में शहर से 527 लोग यात्रा पर गए। खादिमुल हुज्जाज सरदार अहमद ने बताया कि यह संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले कम है। इसका कारण हज यात्रा महंगी होनी बताई जा रही है। वहीं जो लोग निजी स्तर से हज यात्रा पर जाते हैं उनकी संख्या में बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। शहर से हर साल 60 से 70 लोग ही जा रहे हैं।