फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौक सराफा से 15 लाख का सोना लेकर एक और कारीगर भागा

Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मेदनीपुर के श्रीरामपुर गांव का कारीगर सुजीत सामंता 150 ग्राम सोना ले गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
घटना कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से एक और कारीगर सोना लेकर भाग गया। चौक सराफा स्थित सराफा कारखाने का कारीगर करीब 150 ग्राम सोना लेकर चला गया है। पीड़ित ने शनिवार की शाम को कोतवाली में तहरीर दी है। कारीगर मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। सोने की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। सात जुलाई को नयागंज के सराफा कारोबारी के यहां से कारीगर 250 ग्राम सोना लेकर भाग गया था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल के शुभांकर सामंता का चौक सराफा के धोबी मोहाल गर्ग मार्केट में सराफा कारखाना है। उनके मुताबिक कारखाने में पांच कारीगर काम करते हैं। वह 29 मई को पश्चिम बंगाल स्थित घर गए थे। नौ जुलाई को मेदनीपुर के श्रीरामपुर गांव का कारीगर सुजीत सामंता 150 ग्राम सोने की चेन व लॉकेट की कतरन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी - फोटो : अमर उजाला
11 जुलाई को वह जब वापस आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। शुभांकर सामंता की सूचना पर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल और अन्य पदाधिकारी मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें