कानपुर में नर्वल के करबिगवां हृदयपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोडर और पिकअप सवार पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों जीप से कूदकर अपनी जान बचाई। जीप गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने किसी तरह घेराबंदी करके लोडर व पिकअप समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मवेशियों को गोशाला को सौंप दिया गया।
नर्वल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह टीम के साथ शनिवार की सुबह करबिगवां हृदयपुर गांव के पास पहुंचे। वहां वाहन चेकिंग के लिए टीम के साथ खड़े थे तभी मवेशियों को लेकर जा रहे पिकअप व लोडर को देख रोकने का प्रयास किया। दोनों वाहनों से पुलिसकर्मियों को कुचलकर मारने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई। वाहनों की टक्कर से जीप भी बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई।
बाद में पुलिस कर्मियों ने पांच लोगों को दबोच लिया। बकौल थाना प्रभारी गिरफ्तार फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के सुंदरपुर कछौरा निवासी वीरेंद्र कुमार, जहानाबाद के काजीटोला निवासी मोइनुद्दीन, तौहीद, बकेवर फतेहपुर के सुमित कुमार, कानपुर के साढ़ क्षेत्र के चंदापुर हाजी कदीम निवासी रवि के पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया गया।