पशु आरोग्य मेला में जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में सरसौल ब्लॉक के धमना गांव में रविवार को पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेला एवं निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, बीमारियों से बचाव और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाओं का वितरण भी जाएगा।
इसके साथ ही बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना है। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि पशुओं के स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान दें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर उपचार मिलने से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।