फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: क्लीनर की मौत से गुस्साए परिजनों ने चालक को पीटा, थाने में घुसकर बचाई जान

Thu, 12 Jun 2025 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

क्लीनर की मौत से गुस्साए परिजनों ने चालक को जमकर पीटा। चालक ने थाने में घुसकर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के बिनगवां में गुरुवार दोपहर लखनऊ से मौरंग बेचकर डंपर चालक के साथ लौट रहे क्लीनर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सीएचसी पहुंचे क्लीनर के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए चालक को जमकर पीटा। चालक ने बिधनू थाने में घुसकर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घाटमपुर निवासी डंपर चालक दिलीप गुप्ता कुष्मांडानगर निवासी छोटे उर्फ राजन (35) के साथ लखनऊ से मौरंग बेंचकर लौट रहा था। चालक दिलीप के अनुसार उन्नाव के पास ढाबे पर दोनों ने खाना खाया। इसके बाद क्लीनर राजन केबिन की पिछली सीट पर सो गया था। रामादेवी के पास आवाज देने पर राजन नहीं उठा, जिस पर उसे बिधनू सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना राजन के परिजनों को दी।

विज्ञापन

घाटमपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी पहुंचे क्लीनर के परिजनों ने हंगामा करते हुए चालक को पीटना शुरू कर दिया। चालक ने किसी तरह बिधनू थाने में जान बचाई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। बाद में घटना बिधनू की न होने की बात कहकर पुलिस ने परिजनों को सेन पश्चिम पारा थाना भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें