फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र के खिलाफ फूटा गुस्सा, डीएम ऑफिस के बाहर दिया धरना, एसीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Oct 2026 03:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शारदा नगर क्षेत्र में आवासीय इलाके और स्कूलों के पास अवैध रूप से संचालित कूड़ा संग्रहण केंद्र को हटवाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने अधिवक्ता नरेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसीएम सप्तम को ज्ञापन सौंपकर खतरे से अवगत कराया।
विज्ञापन
अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र हटवाने के लिए दिया धरना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने अधिवक्ता नरेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एसीएम सप्तम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शारदा नगर स्थित नौ नंबर क्रॉसिंग से फॉर्चून हॉस्पिटल जाने वाले मुख्य मार्ग पर रेलवे लाइन के समानांतर क्रॉसिंग से लेकर माउंट कार्मल स्कूल तक लगभग 300 मीटर की सड़क पर आवासीय क्षेत्र में स्कूल व घरों के सामने अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र स्थापित है।

विज्ञापन

इससे इस रास्ते पर कूड़ा-करकट, गोबर, अस्पताल व रेस्टोरेंट की गंदगी पड़ी रहती है। इससे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है। गंदगी, बदबू और सड़ांध से इस रास्ते पर चलना और यहां के रहने वालों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। यहां पशुओं का झुंड खड़ा रहता है जिससे स्कूल आने जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी होती है। रात के समय मार्ग प्रकाश की कोई व्यवस्था न होने से कई दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन





अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र को हटाया नहीं गया

नगर निगम के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद इस अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र को हटाया नहीं गया है। इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने की भी संभावनाएं बन रही हैं। एसीएस ने ज्ञापन लेकर जल्द ही समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में नरेश चंद्र त्रिपाठी, विमल पाल, अरविंद पिपरसेमिया, श्रेयांश मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, ईश्वर गुप्ता, नीलिमा मिश्रा आदि रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें