फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर आंगनबाड़ी भर्ती फर्जीवाड़ा: गलत प्रमाणपत्रों से हासिल की नौकरी, सात कार्यकर्ताओं की सेवा होगी समाप्त

Wed, 25 Nov 2026 10:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिले में आय और निवास के गलत प्रमाणपत्र लगाकर सितंबर में नौकरी हासिल करने वाली सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीती सिंहा द्वारा तहसीलों से कराए गए सत्यापन में चार के आय और तीन के निवास प्रमाणपत्र गलत पाए गए हैं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आय और निवास के गलत प्रमाणपत्र लगाकर सितंबर में नौकरी पाने वाली सात कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त होंगी। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीती सिंहा ने तहसीलों से प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया, तो चार कार्यकर्ताओं के आय और तीन के निवास प्रमाणपत्र गलत मिले। विभाग ने कार्रवाई के लिए फाइल जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को भेज दी है।

विज्ञापन

इनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से पात्रों का चयन किया जाएगा। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 259 रिक्त पदों के लिए करीब 16 हजार आवेदन आए थे। सीडीपीओ की निगरानी में अभिलेखों की जांच और मेरिट के आधार पर सितंबर में 256 महिलाओं का चयन कर नियुक्ति पत्र दिए गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने सात महिलाओं के प्रमाणपत्रों पर सवाल उठाते हुए शिकायत की। तहसीलों से सत्यापन कराने पर गड़बड़ी सामने आई।

Trending Videos

इन के प्रमाणपत्र मिले गलत
  • बेहटा बुजुर्ग निवासी नेहा पत्नी वेद प्रकाश ने भेलसा गांव का निवास प्रमाणपत्र लगाया था।
  • भीतरगांव की दिव्यांशी पुत्री सुभाष चंद्र की पुत्री ने 42 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाणपत्र लगाया था। परिवार की वास्तविक आर्थिक स्थिति इससे अलग मिली।
  • सरसौल की बेबी सिंह पुत्री शिवप्रताप सिंह की शादी 2025 में सलेमपुर में हुई थी लेकिन आवेदन में नसड़ा का निवास प्रमाणपत्र लगाया गया।
  • भीतरगांव के कमालपुर की दीक्षा सचान पुत्री आदित्य कुमार पहले घाटमपुर ब्लॉक में पंचायत सहायक थीं। इस्तीफा देने के बाद आवेदन में 42 हजार रुपये आय का प्रमाणपत्र लगाया, जबकि जांच में आय अधिक मिली।
  • सरसौल की ट्विंटल पुत्री काजोल शहर के राजामार्केट में रहती हैं लेकिन आवेदन में नंबरखेड़ा का निवास प्रमाणपत्र लगाया था।
  • बिल्हौर की ज्योति देवी पत्नी कुलदीप ने 46 हजार रुपये आय का प्रमाणपत्र लगाया था। जांच में घर पर चार पहिया वाहन और पक्का मकान मिला।
  • घाटमपुर की अलका पत्नी दीपेंद्र प्रताप सिंह ने 42 हजार रुपये आय का प्रमाणपत्र लगाया था। जांच में पति के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर होने और परिवार की आय बीपीएल सीमा से अधिक होने की जानकारी मिली।

ये थीं चयन की प्रमुख शर्तें
आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होना जरूरी थी। संबंधित ग्रामसभा या वार्ड का स्थायी निवासी होना और तहसील से जारी डिजिटल निवास प्रमाणपत्र देना अनिवार्य था। ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय सीमा 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये थी। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई थी। एक परिवार की दो महिलाओं का कार्यकर्ता पद पर चयन नहीं हो सकता था। मेरिट इंटरमीडिएट से परास्नातक तक के अंकों के आधार पर बननी थी।
विज्ञापन

तहसीलों की जांच में सात महिलाओं के प्रमाणपत्र गलत मिले हैं। उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए फाइल जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जल्द ही रिक्त पदों पर दूसरी पात्र महिलाओं का चयन होगा।  -प्रीती सिंहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें